उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से बड़ी खबर है। यहां एक विवाहिता अपने तीन बच्चों और देवर के साथ नदी में कूद गई। जिसमें चार की मौत हो गई है। विवाहिता को लोगों ने बचा लिया है।
रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना इलाके के अघौरा में यह घटना हुई है। यहां एक विवाहिता अपने देवर और तीन बच्चों के साथ नदी में कूद गई। आनन- फानन में लोगों ने महिला को सकुशल बचा लिया।
लेकिन महिला के देवर और तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। अब तक विवाहिता के देवर और दो बच्चों के शव मिल गए हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है। पुलिस भी मौके पर है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला से पूछताछ में जुटी है। शुरूआती जांच में पति-पत्नी में विवाद सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।