भाजपा ने बनाया डॉक्टरों का टेलीमेडिसिन ग्रुप

वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव की जिले में चल रही तैयारियों के बीच सामान्य मरीजों को हो रही दिक्कत से निपटने के लिए भाजपा ने जिले के अच्छे चिकित्सकों का एक टेलीमेडिसिन ग्रुप बनाया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर बनाए गए ग्रुप में शामिल चिकित्सक लोगों की समस्या मोबाइल पर सुनकर उन्हें उचित परामर्श देंगे।
जिले का प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव व फैलाव की स्थिति में इससे निपटने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। इसी के मद्देनजर तमाम सरकारी अस्पतालों में जहां सिर्फ इमरजेंसी का संचालन हो रहा है वहीं जिन अस्पतालों में ओपीडी चल रही है वहां इसकी औपचारिकता ही निभाई जा रही है। कोरोना के डर सेे प्राइवेट अस्पतालों में भी तकरीबन तालाबंदी की स्थिति है। इस समस्या को देखते हुए भाजपा ने जिले के 15 अच्छे चिकित्सकों का एक टेलीमेडिसिन ग्रुप बनाया है। ग्रुप में शामिल चिकित्सकों का नाम व उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए उनसे कहा गया है कि वे लोगों की कॉल रिसीव कर उन्हें उचित परामर्श दें।
बॉक्स
चिकित्सक का नाम मोबाइल नंबर निर्धारित समय
डॉ. एसके सोनी 9919058274 सुबह 10 से दो बजे
डॉ. सिद्धार्थ मिश्र 9415965431 सुबह 10 से दो बजे
डॉ. एसएन सिंह 9450114688 सुबह 10 से दो बजे
डॉ. मनीषा सिंह - 9918242265 - सुबह 10 से दो बजे
डॉ. विनोद सिंह - 9415185851 - सुबह नौ से 10 बजे
शाम चार से पांच बजे
डॉ. सत्येंद्र मिश्र - 9919397193 - सुबह नौ से 10 बजे
शाम चार से पांच बजे
डॉ. शिव नंदन शुक्ल - 9452355112 - सुबह 10 से दो बजे
डॉ. सत्येदव सिंह - 9936354564 - सुबह 10 से दो बजे
डॉ. इंद्रेश सिंह - 6393801588 - सुबह 10 से दो बजे
डॉ. अभिषेक शुक्ल - 9452505821 - सुबह 10 से दो बजे
डॉ. प्रज्ञा बाजपेयी - 7754946500 - सुबह 10 से दो बजे
डॉ. नवीन तिवारी - 9410518888 - सुबह 11 से तीन बजे
डॉ. केसी बरनवाल - 8429618234 - सुबह 10 से दो बजे
डॉ. देवेंद्र शर्मा - 9415084880 - सुबह 10 से दो बजे
डॉ. ओम प्रकाश - 8004283748 - सुबह 10 से दो बजे
शाम छह से आठ बजे


Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share