संजय कपूर से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ ही रहती हैं। हालांकि संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के साथ करिश्मा के बच्चों की अच्छी बॉन्डिंग है। किसी भी खास मौके पर प्रिया सोशल मीडिया पर उन्हें खास मैसेज जरूर देती हैं।
12 मार्च को करिश्मा के बेटे कियान का जन्मदिन था। इस मौके पर प्रिया ने एक पोस्ट लिखकर कियान को जन्मदिन की बधाई दी। प्रिया ने एक तसवीर भी शेयर की, जिसमें कियान अपने हाफ ब्रदर (संजय-प्रिया के बेटे) के साथ हैं। दोनों को साथ देख ऐसा लग रहा है साथ में एंजॉय कर रहे हैं।